• March 12, 2026

आबूरोड-मावल के पास जंगल में आगः नेशनल हाईवे के पास हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबू रोड शहर के पास मावल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जंगलों में बुधवार दोपहर बाद आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल भगवती के पीछे के जंगल में लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने दो बार पानी भरा और लगभग 6 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page