• March 26, 2026

आबुरोड-अंग्रेजी शराब के 1085 कार्टन से भरा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार, मावल चौकी पर एक दिन में दो कार्यवाही

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में आज दिनांक 26.03.2026 को अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर नंबर आरजे-02-जीए-9249 में परिवहन करते हुए राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 1085 कार्टनों को जब्त किया जाकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटनाः पुलिस चौकी मावल पर अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दौराने नाकाबंदी दिनांक 26.03.2026 को आबूरोड से पालनपुर की तरफ जा रहे एक कंटेनर नंबर आरजे-02-जीए-9249 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कंटेनर में राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 1085 कार्टन पाये जाने पर अवैध शराब मय वाहन को जब्त कर वाहन चालक रूपचन्द को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाहन चालक से शराब लाने व आगे ले जाने के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

नाम पत्ता मुल्जिमः रूपचन्द यादव पुत्र रामचन्द्र यादव जाति यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ढोकलनगर पुलिस थाना मुण्डावर जिला अलवर।

पुलिस टीमः-
01. लक्ष्मण सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
02. पुखराज, उप-निरीक्षक, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
03.  केसाराम सउनि, पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
04. विक्रम कुमार, सउनि, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
05.  जयन्तिलाल कानि. 842, पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
06.  मुकेश कुमार कानि. 671, पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
07.  पवन सिंह कानि. 266, पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
08.  दिनेश कुमार कानि. 91, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
09. नैनाराम कानि. 116, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
10. गोपालराम कानि. 648, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।

About The Author

You cannot copy content of this page