
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड (सिरोही)-आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र के गणका में तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान संजय गरासिया के रूप में हुई है।
सदर थाना के एएसआई हरिदास के अनुसार, संजय गरासिया (20) मंगलवार को अपने घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार को गणका नाले में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव से तेज बदबू आ रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


