PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आबूरोड रीको थाना क्षेत्र चंद्रावती में दिनांक 06-03-2026 की रात्री में शंकरलाल भील की हत्या की वारदात का खुलासे करने हेतु जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वारदात का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश प्रदान किये गये।
घटनाः-दिनांक 06-03-2026 की रात्री में चंद्रावती में स्थित सोनी ब्रेजिग फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर शंकरलाल पुत्र चमनाजी भील निवासी करोईफली की अज्ञात मुल्जिमान द्वारा हत्या करने की सूचना पर लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. मय टीम के मौके पर पहुंचे और घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई। मृतक के पुत्र पिंटूकुमार उर्फ महेन्द्र द्वारा अपने पिता की हत्या किसी अज्ञात लोगों द्वारा करने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का असफल प्रयास किया गया। हत्या की जघन्य घटना को गम्भीरता से लेते हुए थानाधिकारी आबूरोङ रीको मय पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं मानवीय सूचना संकलित की गई तो शंकरलाल की हत्या उसके पुत्र द्वारा ही करने के इनपुट मिले। इस पर मृतक के पुत्र आरोपी पिंटूकुमार उर्फ महेन्द्र को दस्तयाब कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसके अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। इस पर मुल्जिम पिंटू उर्फ महेन्द्रकुमार को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
हत्या का कारणः मुल्जिम पिंटू उर्फ महेन्द्र मार्बल की फैक्ट्री में काम करता है। दिनांक 06-03-2026 की शाम के समय मृतक शंकरलाल ने उसके पुत्र पिंटू उर्फ महेन्द्र को कहा कि तु मुझे पैसे नही देता है और शराब पीकर पैसे उड़ा देता है। इस बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगडा हुआ और पैसों की बात को लेकर हुए झगडा में पिंटू उर्फ महेन्द्र कुमार ने उसके पिता के सिर में लोहे की गेंती से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
नाम पता मुल्जिमः-पिंटूकुमार उर्फ महेन्द्र पुत्र शंकरलाल जाति भील उम्र 25 साल निवासी करोईफली पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. प्रमोदकुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड
4. महेन्द्रसिंह हैड कानि.न.694 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
5. हीराराम हैड कानि. न.428 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. जयंतिलाल कानि.न. 842 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. दिलीपसिंह कानि.न. 850 पुलिस थाना आबूरोड रीको

