PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में वीर तेजा जाट समाज संस्थान के तत्वावधान में आराध्य लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जाट बंधुओं ने वीर तेजाजी महाराज की विधिवत आरती की। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
अध्यक्ष प्रहलाद राम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीर तेजाजी महाराज के जीवन, त्याग, बलिदान और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज बंधुओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
महेंद्र बाजिया ने वीर तेजाजी महाराज के जीवन परिचय पर व्याख्यान दिया और उनकी वीर गाथा का प्रभावशाली वर्णन किया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वीर तेजा जाट समाज संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद राम चौधरी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। त्रिलोक चौधरी, प्रहलाद डोडवारिया, किशोर चौधरी, महेंद्र बाजिया, रघुवीर सिंह चौधरी, राम प्रताप चौधरी, किशोर जी सारण, आशीष बिजानिया, सुखराम ओला, ओमप्रकाश चौधरी, शंभू सिंह, राजेश फिड़ोदा, आकाश चौधरी, हनुमान चौधरी और चतुराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में जाट समाज के बंधुओं ने सहभागिता की।

