PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार वांछित ईनामी व फरार अपराधियों की धरपकङ हेतु रैन्ज स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के दौरान डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही के निर्देशन तथा जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 21-02-2026 को प्रकरण संख्या 113/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनिमय में धारा 335 बीएनएसएस में वांछित फरार 03 हजार रुपये के इनामी अपराधी रुपाराम पुत्र हस्ताराम जाति जाट निवासी सडा पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा को मुल्जिम को गिरफ्तार कर प्रकरण का निस्तारण किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 25.04.2025 को दौराने नाकाबन्दी पुलिस चौकी मावल पर श्री पुराराम उनि मय जाब्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान वाहन ट्रक नम्बर आरजे-19-जीजे-8835 जो की राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 481 कार्टून परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर मौके पर मुल्जिमानो को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरु किया गया था।
नाम पता मुल्जिमः रूपाराम पुत्र हस्ताराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी सडा पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. ओमप्रकाश कानि. 158 पुलिस थाना रिको आबुरोङ जिला सिरोही।
3. चौखाराम कानि. 186 पुलिस थाना रिको आबुरोङ जिला सिरोही।

