PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -आबू रोड में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे मानपुर में हुई थी।
दुकान बंद कर लौटते समय किया हमला
पीड़ित श्यामलाल ने बताया-वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। गोविन्द ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई श्यामलाल पर प्रेम बंजारा और शरद मेघवाल ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।
बाइक और स्कूटी पर आए थे
प्रेम बंजारा और शरद मेघवाल के हाथों में लाठियां और रॉड थी। उन्होंने श्यामलाल के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गोविन्द बंजारा, किशन बंजारा, रवी बंजारा, नितिश, भुरिया और 4-5 अन्य लड़के भी बाइक और स्कूटी पर उनके साथ थे।
पुलिस ने गोविन्द की रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान, पुलिस ने प्रेम बंजारा निवासी बंजारा वास आकरा भट्टा और शरद मेघवाल निवासी मस्जिद के पीछे आकरा भट्टा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

