PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के भाखर क्षेत्र के उपला गढ़ में गरासिया समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज के प्रसिद्ध गैर मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले में शराब पीने और धारदार हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जय भाखर बाबा सेवा समिति, उपलागढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में भाखर क्षेत्र के पंच पटेल, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग व्यवस्था और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पटेल हुसा राम, तेजा राम, शंकर भाई, सकरा राम, मुगला राम, पप्पू राम, लक्ष्मण भाई बुंबढ़िया, भावना राम, सकरा राम, काला भाई, रमेश भाई, प्रथा राम सोलंकी, विरु भाई, लक्ष्मण बुंबढ़िया, श्रवण, पूना भाई, राजू भाई, रतन राम, अशोक सोलंकी, दिनेश, भूरा राम और विक्रम गरासिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

