PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -आकरा भट्टा में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चाय दुकानदार मोहनलाल बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दुकान पर जा रहे थे तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों में डर का माहौल है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
