PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड के पास डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर (डीएफसी) ट्रैक पर किसी ने पाइप रख दिया। हालांकि लोको पायलट की समय रहते नजर पड़ जाने से मालगाड़ी को डीरेल होने से बचा लिया गया। रीको पुलिस थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है।
अजमेर मंडल के रेलवे सिविल इंजीनियर ने रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 4 मार्च की रात 3:27 बजे की है। कंट्रोल से सूचना मिली कि डीएफसी पोल संख्या 738/38 से 738/40 के बीच किसी ने 3 इंच मोटा और 20 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया। रीको थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पीडीपीपी एक्ट व 150, 152 रेलवे एक्ट अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई बाबूलाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी चंद्रावती के पास डीएफसी के ही ट्रैक पर खंभा रखने का मामला सामने आया था।
