PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत के बाद आबूरोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आबूरोड ने इस जीत पर खुशी व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी और ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा ने इस जीत को अंता की जनता का जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता का फैसला है। नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार और शमशाद अली अब्बासी ने भी इस जीत को भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश माली, सुरेश बंजारा, जितेंद्र बंजारा, वीणा परिहार, साक्षी सक्सेना, किरण रैगर, सुनील राज धारू, नगर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष कुलप्रकाश गौतम, खडात मंडल अध्यक्ष हीरसिंह इंदा, नगर प्रवक्ता यासिफ पठान, अवधेश देवल, रमेश कच्छावा, जितेन्द्र परिहार तरतोली, देवीलाल भाटी, केतन पुरोहित, एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक शाहरूख कायमखानी, दिलीप पारवानी, फिरोज पठान, मुकेश जीनगर, विकास सिंह, मुकेश कुमार, आमिर कायमखानी, प्रेमलता अग्रवाल, कांतादेवी मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।इसी क्रम में, अंता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य अमित जोशी सहित अन्य कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। उन्होंने इस जीत को भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने का परिणाम बताया।
उपप्रधान ललित सिंह सांखला ने इसे कांग्रेस के संगठन कार्यों की सफलता बताया। इस अवसर पर पार्षद सुमित जोशी, अंजलि जोशी, यूथ कांग्रेस के राहुल बारोट, निकेतन बारोट, पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, सचिव गजेंद्र काग, सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, निखिल जोशी, सेवादल अध्यक्ष जसाराम मेघवाल, निकेतन बारोट दिलीप सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
