PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार दोपहर आबूरोड की मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री अंबाजी में बिरसा मुंडा की जयंती पर शुरू होने वाली जनजातीय गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। हवाई मार्ग से आबूरोड पहुंचने के बाद, मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी के लिए रवाना हो गए। अंबाजी में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन्होंने किया स्वागत
उनके आगमन पर जिला प्रशासन, गुजरात के अधिकारियों, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राज रावल, भाखर मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह, राधेश्याम शाक्य, देवेंद्र निगम, जिला महामंत्री नरपत सिंह, गणपत सिंह निम्बोडा, प्रेम सिंह लोधा सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी डॉ. पीएल शिवरान और बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे पुनः आबूरोड हवाई पट्टी पहुंचकर गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।
