आबुरोड-बीजेपी स्थापना दिवस पर गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड-बीजेपी स्थापना दिवस पर गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज आबूरोड मंडल में एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता शर्मिष्ठा शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जहाँ मंडल, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा का ध्वज लहराकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ की गई,
इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा शर्मा जी ने पार्टी के प्रारंभिक संघर्षों से लेकर आज तक की यात्रा को बड़े ही भावुक शब्दों में साझा किया,उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीते संघर्षमय दिनों की याद दिलाते हुए वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को याद किया,
जिनके अथक प्रयासों और संघर्षों ने पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुँचाया। उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया,कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला सदस्यों का माला एवं पार्टी दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,
जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा कार्यक्रम मे जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , हरेन्द्र सिंह, मुकेश मोदी,देवेंद्र निगम, प्रेम सिंह, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, सोशल मीडिया पुलिन छगानी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, आई टी प्रभारी नीलम राणा, वरिष्ठ शर्मिष्ठा शर्मा, सुरेश सैनी, विष्णु मारू, जिला कार्यकरणी सदस्य मनीष परसाई, अजय वाला, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, निर्वतमान पार्षद, दीपक कुमार, अमर सिंह, मोहन बंजारा, राजेन्द्र कुमार, चन्द्ररेखा अग्रवाल, सुरेखा मोदी, अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन एवं आलोक गौड़ , पुनीत रावल, सागर राणा, राकेश मित्तल, मदन कोली, गोविंद भील , सूर्यप्रताप सिंह, राजा बंजारा, निखिल कुमावत, तुषार तिर्वेदी दीपक बारोट, सुरेश सोनी, सुनीता मिश्रा, ऋतु पुंडीर,प्रदीप शर्मा, नरेंद मिश्रा उपस्थित रहे ।
