PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल
आबुरोङ। आबूरोड़ भाजपा नगर मंडल ने सिरोही बीजेपी जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, समर्थकों की तलवार भेंट
आज भाजपा नगर मंडल द्वारा आबू रोड स्थित निजी होटल में नव निर्वाचित सिरोही जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल ने की। कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, और सभी मोर्चों के पदाधिकारी के साथ ही विभिन्न समाजों के अध्यक्षों ने भी स्वागत किया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने विशेष रूप से 51 किलो माला से रक्षा भंडारी का स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बाबू भाई पटेल जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ और एसी मोर्चे प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन सुरेश सैनी ने किया। यह कार्यक्रम भाजपा के एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।
इस अवसर पर महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठी, जिला मंत्री प्रकाश रावल, दिनेश कुमार, प्रेमसिंह लोधा भगवती सिंह, देवेंद्र निगम, गोविंद भील, अमृत माली, अशोक माली, सागर राणा ,शिवम बिश्नोई, मुकेश मोदी, पूर्व चेयरमैन गीता देवी,विष्णु मारू, नरेश भाई अग्रवाल, महावीर बंसल,ललित अग्रवाल ,अनिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल,रतिलाल बारोट,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबिर कुरेशी, हबीब खां, लतीफ ख़ान,जिला मंत्री अनुराधा जैन, प्रीति बाजपेई सुशीला मेघवंशी, चंपा मीणा, ममता कश्यप,पार्षद चंद्ररेखा अग्रवाल,बबीता माखीजा, रमेश वैष्णव रवि शर्मा, अभिषेक मेरु,अमरसिंह, राजेंद्र गहलोत, दीपक कुमार, राधेश्याम शाक्य, महावीर अग्रवाल, पहलाद भाटी, विशाल अग्रवाल, राजेन्द्र सोलंकी,अशोक प्रजापत मदन सिंह कोली,चुन्नीलाल मेघवाल, श्याम भाई सिंधी गोविंद मखीजा, महेंद्र गोहील, दिनेश सिंघल, मनीष मोरवाल, सुनिता जैन,शिल्पा गोयल, अलका मोदी, सविता बसु, दिनेश जैन, मनीष परसाईं, भूपेंद्र सांवरिया, संजय कुमार, प्रकाश राणा, किशोरी परिहार, पुनील छंगाणी, हरेंद्र सिंह, आकाश माली, शेखर माथुर, दुर्गेश राव, नरेंद्रअग्रवाल, सहीत सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


