PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-पैसों के विवाद को लेकर बेटे ने पिता की कुदाली से वार कर हत्या कर दी। घटना सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती का है।
थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया-मृतक की पहचान शंकरलाल के रुप में हुई है। शंकरलाल मावल स्थित एक औद्योगिक इकाई के पीछे चौकीदारी का काम करते थे।
पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
उनका अपने बेटे पिंटू से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर पिंटू ने कुदाली से शंकरलाल पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी बेटा गिरफ्तार
घटना की सूचना पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवा दिया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे पिंटू को गिरफ्तार कर लिया।

