PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में नेशनल हाईवे 27 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसा शहर थाना क्षेत्र के चांदमारी कट के पास हुआ। घायल युवक को तुरंत उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान के लिए प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

