PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबू रोड में भारत आदिवासी पार्टी की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सियावा डेरी की कमेटी का भी पुनर्गठन हुआ। यह प्रक्रिया भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रथा राम जाम्बूमडी, उपाध्यक्ष वीरू भाई और सुरेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पुनर्गठन के तहत, नाणा राम सियावा को मंडल अध्यक्ष और जगदीश भाई डेरी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डेरी पंचायत के लिए कालू भाई को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। बूथ अध्यक्ष के रूप में अर्जुन लाल और उपाध्यक्ष के रूप में सोमा राम को जिम्मेदारी दी गई।
सियावा पंचायत में नाणा राम को अध्यक्ष और नाना राम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। धना राम को बूथ अध्यक्ष और जयंती लाल को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।
मीडिया प्रभारी के तौर पर चेला राम और रणवीर कुमार को नियुक्त किया गया। रेवदर ब्लॉक से पुना राम गरासिया बहादुरपुरा को ब्लॉक मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण भाई बूबरीया झामर, दिनेश कुमार, राजूभाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

