आबुरोड-नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तारः 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर दिया था वारदात को अंजाम, सदर पुलिस ने की कार्रवाई
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि 14 वर्षीय नाबालिग शौच के लिए जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गए।
वहां उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

