आबूपर्वत में अजय की मौत के मामले में फरार 7वां आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा प्रकरण में शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के विशेष दिशा निर्देश जारी किये जिनकी पालना में किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकट सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी आबूपर्वत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सागर डोडिया पुत्र गोपाल को दस्तयाब किया गया जिसे आज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। यह अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था एवं गोवा, दक्षिण भारत व राजस्थान में कई स्थानों पर छिपता फिर रहा था, किन्तु पुलिस द्वारा सतत् रूप से उक्त अभियुक्त के छुपने के संभावित स्थानों के बारे में आसूचना एकत्रित कर एवं तकनीकी साधनों का कुशलता से उपयोग करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। घटना में शरीक शेष फरार अभियुक्तों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
घटना विवरणः- दिनांक 13.03.2026 को रात्रि में करीब 11.30 बजे दो गुटों में हुए संघर्ष में अजय उर्फ अज्जु की मृत्यु हो गई थी एवं उसके साथी घायल हो गए थे इस संबंध में मुकदमा संख्या 31 दिनांक 14.3.2026 मामला धारा 191 (2), 191(3), 109(1), 103(1), 115 (2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3 (2) (v), (va) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज होकर अनुसधान गोमाराम, वृताधिकारी आबूपर्वत द्वारा किया जा रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् फरार हो चुके थे, जिस पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों में से छः अभियुक्त 1. दीपक कुमार उर्फ कालिया, 2. पवन कुमार उर्फ शेरा, 3. समीर एवं 4. हर्ष एवं 5. साहिल, 6. अश्विन को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
सागर डोडिया पुत्र गोपाल जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी राजेन्द्र मार्ग, आबूपर्वत, पुलिस थाना आबूपर्वत जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1 किशन लाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना आबूपर्वत ।
2 भवानी सिंह सहायक उप निरीक्षक साईबर सेल सिरोही।
3 आदर्श कानिस्टेबल नं. 299 पुलिस थाना आबूपर्वत।
4 जगदीश कानिस्टेबल नं. 102 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
