PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही। आबूरोड रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 114 पव्वे अंग्रेजी शराब और 216 बीयर कैन बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा एक छापे के दौरान की गई। पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहिद खान, आशुतोष उर्फ आंसू, सलमान खान, इकबाल और योगेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद कल जोधपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

