PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया दस्तयाब कर चोरी हुई एक्टीवा बरामद की।
घटना विवरणः-दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी श्री दिनेश कुमार पुत्र धीराजी जाति राणाभील उम्र 61 साल पेशा सेवानिवृत पोस्ट ऑफिस निवासी लुणियापुरा पुलिस थाना आबूरोड शहर ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी होण्डा साईन मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-24-एसई-3745 काले रंग की दिनांक 16.02.2026 को शांतिकुंज के सामने आबूरोड से मेरी मोटरसाईकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गये। वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 56/17.02.2026 मामला धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल, घटनास्थल के आसपास व मुल्जिमान केआने व जाने के सम्भावित रास्तों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। चोरी की मोटरसाईकिल को पुलिस थाना पालनपुर पश्चिम गुजरात द्वारा दस्तयाब करने से पुलिस थाना पालनपुर पश्चिम से डिटेन शुदा एमसी आरजे-24-एसई-3745 मय् दस्तयाबशुदा संदिग्ध आरोपी गोविन्द पुत्र ताराजी जाति तुरी उम्र 24 साल निवासी वासन थाना रेवदर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के गोविन्द ने दिनांक 16.02.2026 को शांतिकुज आबूरोड से चोरी गई मोटरसाईकिल होण्डा साईन आरजे-24-एसई-3745 को चोरी करना बताया व एक्टीवा को बरामद कर मुल्जिम गोविन्द को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसधांन जारी है।
अभियुक्त गोविन्द जो नजदीकी शहर व आस-पास के गांव में घुमता रहता है और अधिकतर हिरो / होण्डा कम्पनी / एक्टीवा की अच्छी मोटरसाईकिलो को देखकर मास्टर चाबी से मोटरसाईकिल का लॉक खोलकर चोरी कर भाग जाता है जो अपने सुविधानुसार मोटरसाईकिलो को छिपाकर रखता है और कोई ग्राहक मिलते ही तुरन्त सस्ते भाव में बेच देता है।
अभियुक्त गोविन्द चोरी करने का आदि है। अभियुक्त गोविन्द को पूर्व में भी थाना हाजा पर मोटरसाईकिल चोरी में गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल जब्त की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तः गोविन्द पुत्र ताराजी जाति तुरी उम्र 24 साल निवासी वासन थाना
रेवदर जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1भगवानाराम उ.नि.पु. पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2 ओमप्रकाश कानि. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
3 केदारप्रसाद कानि. 1039 पुलिस थाना आबूरोड शहर।

