PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष नवमी, सोमवार प्रातः10:13 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 8, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 29 दिसंबर
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: रेवती नक्षत्र प्रातः 07:41 तक, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा। परिघ योग प्रातः 07:36 तक, इसके बाद शिव योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 10:13 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मीन,मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध मूल धनु में प्रातः 07:23, बुध अस्त पूर्व में रात्रि 01:30, श्री हरि जयंती, पंचक प्रातः 07:41 तक, शरद् उत्सव प्रारंभ तीन दिन का माउंट आबू राजस्थान, आचार्य जिनानंद सागर पुण्य खरतरगच्छ जैन, गंडमूल अगले दिन प्रातः 06:04 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:19 से 08:36 तक अमृत का, प्रातः 09:54 से 11:11 तक शुभ का, दोपहर 01:46 से 03:04 तक चर का, दोपहर 03:04 से सायं 05:38 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज परिघ योग में जूते दान करना शुभफलदायी होता है।

