PALI SIROHI ONLINE
पंडित प्रो. विनोद शास्त्री तिथि संवत् : कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, रविवार अगले दिन प्रातः 06:05 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल तारीख 3, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 26 अक्टूबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 10:47 तक,
इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। शोभन योग प्रातः 06:45 तक, इसके बाद अतिगंड योग रहेगा। बव करण सायं 04:57 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-वृश्चिक,
शुक्र-कन्या, मंगल-तुला, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सौभाग्य पंचमी व्रत, पांडव व लाभ
पंचमी, ज्ञान पंचमी जैन, गुरु गोविंद सिंह पुण्य दिवस प्राचीन मत से, सूर्य षष्ठी व्रत प्रारंभ तीन दिन का बिहार समाज, गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:00 से 09:24 तक चर का,
प्रातः 09:24 से दोपहर 12:11 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:34 से 02:58 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज शोभन योग में जौ का दान करना शुभ फलदायी होता
