PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : कार्तिक, शुक्ल पक्ष सप्तमी, बुधवार प्रातः 09:24 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 6, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 29 अक्टूबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सायं 05:30तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। धृति योग प्रातः 07:51 तक, इसके बाद शूल योग रहेगा। वणिज करण प्रातः 09:24 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30)सूर्य-तुला, चंद्र-मकर, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। शुक्र-कन्या,
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा प्रातः 09:24 से रात्रि 09:45 तक, जलाराम जयंती, अष्टानिका महापर्व शुरू जैन ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:38 से 09:24 तक लाभ व
अमृत का, प्रातः 10:47 से दोपहर 12:11 तक शुभ का, दोपहर 02:57 से 04:20 तक चर का, सायं 04:20 से 05:43 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प,दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज धृति योग में हलवा दान करना शुभ फलदायी होता है।
