
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, कृष्ण पक्ष अष्टमी, गुरुवार प्रातः 11:56 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1446, मुस्लिम माह जिलहिज, तारीख 22, सूर्य उत्तरायण,
ग्रीष्म ऋतु, 19 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11:17 तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। सौभाग्य योग रात्रि 02:46 तक रहेगा, इसके बाद शोभन योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 11:56 तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-मिथुन, चंद्र-मीन, मंगल-सिंह, बुध-मिथुन, गुरु-मिथुन, शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:37 से 07:20 तक शुभ का, प्रातः 10:45 से 12:28 तक चर का, दोपहर 12:28 से 03:53 तक लाभ व अमृत का, सायं 05:36 से 07:19 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बोहरा अष्टमी, पंचक, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 11:17 से।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करें, तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सौभाग्य योग में गन्ने का दान करना शुभफलदायी होता है।


