PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : श्रावण, कृष्ण पक्ष दशमी, रविवार दोपहर 12:13 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 24, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, 20 जुलाई । सूर्योदय कालीन नक्षत्र : कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 10:53 तक,इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। गंड योग रात्रि 09:48 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर 12:13 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-कर्क, चंद्र-मेष,मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 12:13 तक, शुक्र मृगशिरा में दोपहर 12:55 से, राहु पूर्वाभाद्रपद 2, केतु पूर्वाफाल्गुनी 4 में सायं 05:11 से ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:30 से 09:11 तक चर का, प्रातः 09:11 से दोपहर 12:33 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:14 से 03:55 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज


