PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष दशमी, रविवार रात्रि09:30 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी तारीख 8, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 30 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 01:11तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। वज्र योग प्रातः 07:12 तक, इसके बाद सिद्धि योग रहेगा। तैतिल करण प्रातः 10:23 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मीन,मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : पंचक, विवाह मुहूर्त उत्तराभाद्रपद व रेवती में, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 01:11 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:20 से 09:39 तक चर का, प्रातः 09:39 से दोपहर 12:15 तक लाभ व अमृत का,दोपहर 01:34 से 02:52 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज वज्र योग में कंबल का दान करना शुभ फलदायी होता है।
