• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोडवेज बस-कार की भिड़ंत में 4 भाइयों की मौतःगाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव; रोजाना अलग-अलग जाते थे, आज एक साथ निकले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 16, 2026
in Local
0
रोडवेज बस-कार की भिड़ंत में 4 भाइयों की मौतःगाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव; रोजाना अलग-अलग जाते थे, आज एक साथ निकले

PALI SIROHI ONLINE

बालोतरा-बालोतरा जिले में मंगलवार को रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चारों भाई गांव से 22 किलोमीटर दूर कालेवा गांव में काम पर जा रहे थे। इस दौरान पाटोदी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर खड़ी एक बाइक भी बस की चपेट में आ गई। बाइक सवार साइड में खड़ा होने के कारण बच गया।

जानकारी के अनुसार, चारों भाई रोजाना काम पर अलग-अलग जाते थे, लेकिन आज एक ही गांव में काम होने कारण चारों कार लेकर साथ में निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने चारों शवों को पाटोदी अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।रोजाना अलग-अलग काम पर जाते थे, आज एक साथ निकले

मृतकों के चचेरे भाई गोपाल निवासी कोडूका, बालोतरा ने बताया- उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) मकान बनाने का काम करते थे। सोमवार सुबह 9 बजे कार लेकर कालेवा गांव जा रहे थे। 6 किलोमीटर दूर पाटोदी गांव के पास जोधपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

गोपाल ने बताया- अब परिवार में माता-पिता, तीन भाइयों की पत्नियां और बच्चे हैं। उदाराम के दो बेटे और एक बेटी, रेखराम के दो बेटे, विशनाराम के दो बेटे हैं, जबकि जोगाराम की शादी नहीं हुई थी। वह बोल नहीं सकता था।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने पाटोदी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। थानाधिकारी गीता कुमारी की समझाइश पर ग्रामीणों ने 20 मिनट बाद जाम हटा दिया। इसके बाद ग्रामीण पटोदी सीएचसी के आगे धरने पर बैठ गए। जहां प्रतिनिधि मंडल ने बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार, एएसपी हरफूल सिंह को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें ड्राइवर की गिरफ्तारी, हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Previous Post

रानी-खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पैर में फ्रैक्चर, बिजोवा मार्ग की घटना

Next Post

पिता की हार्टअटैक से मौत के बाद बेटी ने किया सुसाइड: शव को देखते ही तालाब की तरफ दौड़ी और लगा दी छलांग

Next Post
पिता की हार्टअटैक से मौत के बाद बेटी ने किया सुसाइड: शव को देखते ही तालाब की तरफ दौड़ी और लगा दी छलांग

पिता की हार्टअटैक से मौत के बाद बेटी ने किया सुसाइड: शव को देखते ही तालाब की तरफ दौड़ी और लगा दी छलांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page