PALI SIROHI ONLINE
रानी-खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पैर में फ्रैक्चर
नगराज वैष्णव
रानी। रानी-विजोवा कच्चे मार्ग पर रानी नदी के आगे बड़ केध् पेड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बाइक सवार टकरा गया।
हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक रामू (30) पुत्र बिहार निवासी है, जो क्षेत्र में प्लास्टर का कार्य करता है तथा ठेकेदार नंदूभाई के अधीन काम करता है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को रानी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे बेहतर उपचार हेतु पाली रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


