• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-खाई में पलटी बेकाबू कार, दो की मौतः एक महिला घायल; डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में पहुंची कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 16, 2026
in Local
0
पाली-खाई में पलटी बेकाबू कार, दो की मौतः एक महिला घायल; डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में पहुंची कार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंचने के बाद खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

हादसा पाली-जोधपुर हाईवे पर मंडिया बाइपास के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।

दो की मौत, एक महिला घायल

सदर थाना SHO कपूराराम ने बताया – हादसे में जोधपुर के पनवड़ निवासी कोषा (50) पत्नी पावन कुमार और आनंद कुमार (55) पुत्र हजारीलाल की मौत हो गई। दोनों के शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं आशा पत्नी (50) आनंद कुमार घायल हो गईं, जिनका उपचार चल रहा है।

डिवाइडर से टकराकर खाई में पलटी कार

पुलिस के अनुसार जोधपुर से पाली की ओर आ रही कार मंडिया बाइपास के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची और सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

जोधपुर से सिरोही जा रहे थे तीनों

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों जोधपुर से सिरोही जा रहे थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा अचानक वाहन के सामने किसी मवेशी के आने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। मामले की जांच जारी है।

एसडीएम भी पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर पाली एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई मोहनलाल गुर्जर ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

Previous Post

पिंडवाड़ा-41.600 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, दो गिरफ्तारः जालौर के तस्करों को हाईवे पर पीछा कर पकड़ा गया

Next Post

सुमेरपुर/खीवांदी-चांदी की प्रतिमा, लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Next Post

सुमेरपुर/खीवांदी-चांदी की प्रतिमा, लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page