• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्करः बच्चों सहित चार घायल, इलाज के लिए लाए हॉस्पिटल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के टेवाली गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई बाइक

जानकारी के अनुसार टेवाली गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ड्राइवर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

चार लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में रामाजी गुड़ा निवासी बाबूलाल नायक, मनीषा पुत्री प्रभुराम, दरिया देवी और गुड़िया पत्नी बाबूलाल घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पिंडवाड़ा-41.600 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, दो गिरफ्तारः जालौर के तस्करों को हाईवे पर पीछा कर पकड़ा गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page