PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्च घटाने के प्रयास से परिवार वाले थोड़े नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के माहौल में अचानक आए बदलावों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है, सावधानी बरतें।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी यात्रा के योग हैं। कारोबारी मामलों में व्यावहारिक फैसले लेना ही लाभदायी रहेगा। परिणय संबंधों में निराशा मिल सकती है। भावुकता में लिए गए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं।
कर्क;शुभ अंक १, शुभ रंग गुलाबी धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। विरोधियों की सक्रियता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च से तनाव व अकेलापन महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से सुकून मिलेगा।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : राजनीति से जुड़े लोग अपना वर्चस्व हासिल कर सकते हैं। राजकीय स्तर पर पद-प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं। आपका ध्यान अध्ययन, चिंतन और सामाजिक कार्यों पर केंद्रित रहेगा। धैर्य रखें।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा के साथ करियर में बड़ी सफलता और लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ाने की कोशिशें सफल होंगी। परिणय चर्चाओं में भी अनुकूलता बनी रहेगी।
तुला:शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के साथ आप त्वरित निर्णय लेंगे। निरंतर धन लाभ से अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद अनचाही स्थितियों के कारण आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारिक लाभ के अच्छे आसार बनेंगे।
धनु;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे और अच्छा लाभकमाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य से आगे बढ़ना ही लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। अनावश्यक कर्ज से तनाव होगा। अधीनस्थों के सहयोग के लिए अपने व्यवहार में बदलाव करना पड़ेगा। अनुकूल परिणाम न मिलने से निराशा संभव है।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : विवादास्पद मामले सुलझने से आप खुशी महसूस करेंगे। सुख-सुविधाओं पर भी खर्च करने का मन बनेगा। प्रणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। धार्मिक कार्यों और शेयरों में रुचि बढ़ेगी।
मीन-शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : मानसिक शांति की स्थिति रहेगी। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। अपना घर या ऑफिस बदलने का मन बनेगा। पारिवारिक मामलों में उदारता से फैसले लेने पर बड़ी राहत मिलेगी।


