• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन देकर नियमित जलापूर्ति की मांग, समाधान नहीं होने पर धरने की भी दी चेतावनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0
रानी-पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन देकर नियमित जलापूर्ति की मांग, समाधान नहीं होने पर धरने की भी दी चेतावनी

PALI SIROHI ONLINE

रानी की पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
नियमित जलापूर्ति की मांग, समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी
नगराज वैष्णव
रानी। नगर में व्याप्त पेयजल संकट एवं अनियमित जलापूर्ति को लेकर रानी नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि रानी नगर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई क्षेत्रों में तीन से चार दिन के अंतराल में पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं नई पाइपलाइन कार्य के दौरान कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी व्यर्थ बह रहा है और जल संकट और गहरा गया है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रभारी दिलबाग सिंह खुडाला , रानी कांग्रेस अध्यक्ष धमेन्द्र जैन , नगर, इलियाश चढवा, सुनीलबैरवा, अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिता रांगी , जिला उपाध्यक्ष हुसैना बानू मकरानी , रेखा माली पूर्व पार्षद , जयसिह रानी गाँव , विपिन कच्छवाह , मांगीलाल रांगी , छोटूसिंह, कपुरा राम पार्षद , दिपचंद गर्ग , सैकडो कार्य करता रहे उपस्थित

Previous Post

रानी- युवती 20 दिन से लापताः परिजन एसपी से बोले- बदमाश युवक भगा ले गया,बेटी को प्लीज ढूंढो

Next Post

भन्दर में राहगीरों व वाहन चालकों के लिए छाछ वितरण सेवा शुरू

Next Post
भन्दर में राहगीरों व वाहन चालकों के लिए छाछ वितरण सेवा शुरू

भन्दर में राहगीरों व वाहन चालकों के लिए छाछ वितरण सेवा शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page