PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा। नया सानवाड़ा गांव के जुपा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चार भैंसों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पशुपालक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित तथ्य जुटा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।


