PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 15 जून को भीनमाल में प्रस्तावित दौरा है। तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा-प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भीनमाल आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक अवसर है।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार दवे, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, नगर उपाध्यक्ष विक्रमसिंह इराणी, वालाराम घांची, राजा शर्मा, राजमल परमार, नगर महामंत्री विकास सोलंकी, नगर मंत्री प्रकाश सोनी, माधाराम और राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


