• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में जल संकट को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने किया दौरा, समाधान का दिलाया भरोसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0
रानी में जल संकट को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने किया दौरा, समाधान का दिलाया भरोसा

PALI SIROHI ONLINE

रानी में जल संकट को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने किया दौरा, समाधान का दिलाया भरोसा

नगराज वैष्णव
रानी। नगर में पेयजल समस्या को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता बिंदूमती के साथ विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार प्रताप बाजार क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी नियमित जलापूर्ति पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे नगर में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।

भाजपा अध्यक्ष हरीश गेहलोत एवं जलदाय विभाग की टीम ने आदर्श कॉलोनी, धोको का वास तथा रामचंद्रजी मंदिर गली सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति को जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दौरे के दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, ईश्वरसिंह, एडवोकेट मनीष बंजारा, पत्रकार संघ अध्यक्ष हितेष गुप्ता, नरेन्द्र बुनकर, नगराज वैष्णव, मयूर माथुर, विक्रमसिंह ठेकेदार सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टीम ने मोहल्लों में जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

Previous Post

सुमेरपुरः उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं होंगी सुदृढ़,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली आरएमआरएस की बैठक

Next Post

तखतगढ-रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम को हटाने की उठी मांग

Next Post
तखतगढ-रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम को हटाने की उठी मांग

तखतगढ-रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम को हटाने की उठी मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page