• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड- युवक को घेर कर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर घायलः सांतपुर श्मशान घाट के पास की वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में गैरेज से घर लौट रहे एक युवक पर रात के समय दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल कर दिया। ये घटना सांतपुर श्मशान घाट के आगे नदी की रपट के पास हुई। घायल युवक की पहचान नया खेड़ा निवासी जयंती लाल पुत्र मोहन लाल माली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जयंती लाल अपने नया खेड़ा स्थित गैरेज से काम खत्म कर अपने घर मूंगथला लौट रहा था। तभी रास्ते में हमलावरों ने उसका रास्ता रोका और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में युवक ने अपना हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। हमलावर उसका मोबाइल व अन्य सामान भी ले गए।युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने घायल जयंती लाल को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली और उनके पर्चा बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Previous Post

बोया गांव चौराहे पर निःशुल्क जल सेवा हुई प्रारम्भ

Next Post

रानी ट्रैन से गिर कर एक यात्री घायल प्रारम्भिक उपचार के बाद पाली रैफर

Next Post

रानी ट्रैन से गिर कर एक यात्री घायल प्रारम्भिक उपचार के बाद पाली रैफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page