• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस में महिला पैसेंजर का पर्स छीनने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख 58 हजार 200 रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। ट

चोरी किए सामान की कीम 8.58 लाख रुपए आंकी

जीआरपी ने बताया- गांधीधाम निवासी जमनाबाई चौहाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या22483) से यात्रा कर रही थीं। रानीवाड़ा स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद रात करीब 3:15 बजे एक युवक उनके हाथ के नीचे दबा नीले रंग का लेडीज पर्स झपटकर फरार हो गया था। पर्स में 50 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 8.58 लाख रुपये आंकी गई थी।

पुलिस ने विशेष टीम का किया गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान भीनमाल रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक राहुल पुत्र हरचन्दराम, निवासी साकड़, थाना सांचौर, जिला जालौर को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने चोरी किया माल किया बरामद

पूछताछ में आरोपी राहुल ने चलती ट्रेन में महिला का पर्स झपटने की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी हीराराम के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल भोमाराम, घेवरचन्द, जगदीश और आरपीएफ भीनमाल के योगेन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous Post

रानी नगर पालिका का शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: समय में संशोधन, वार्ड वार शिविर 15 जुलाई तक

Next Post

कृष्णगंज में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आगः लाखों का कबाड़ जलकर खाक, 3 दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page