• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी नगर पालिका का शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: समय में संशोधन, वार्ड वार शिविर 15 जुलाई तक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
रानी नगर पालिका का शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: समय में संशोधन, वार्ड वार शिविर 15 जुलाई तक

PALI SIROHI ONLINE

रानी नगर पालिका का शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: समय में संशोधन, वार्ड वार शिविर 15 जुलाई तक

नगराज वैष्णव
रानी। नगर पालिका मंडल रानी खुर्द द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत वार्डवार शिविरों के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अधिशाषी अधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूर्व में जारी अन्य व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।
नगर पालिका द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा नगर विकास, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, भूमि संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

शिविरों के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक शिविर में संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करेंगे। साथ ही समस्याओं के समाधान के पूर्व एवं बाद की फोटो लेकर सफलता की कहानियां भी तैयार की जाएंगी।
अधिशाषी अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिविर अवधि में सभी नामित अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से शिविरों का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निस्तारण करवाने की अपील की है।रानी नगर पालिका का शहरी सेवा शिविर अभियान 2026: समय में संशोधन, वार्डवार शिविर 15 जुलाई तक
रानी। नगर पालिका मंडल रानी खुर्द द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत वार्डवार शिविरों के कार्यक्र

Previous Post

रानी सुपर मार्केट के पास से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

Next Post
चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page