• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेडा ग्राम में मेघवाल समाज प्रीमियर लीग के समापन समारोह में विधायक राणावतं ने खिलाड़ियों को किया पुरुषकर्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बेड़ा में मेघवाल समाज प्रीमियर लीग का भव्य समापन, विजेता टीमों का हुआ सम्मान

बाली उपखण्ड के बेड़ा ग्राम में आयोजित मेघवाल समाज प्रीमियर लीग का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान कपूरा राम मेघवाल, प्रीमियर लीग संयोजक लक्ष्मण भाटी, अशोक चौहान, ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामणिया सहित मेघवाल समाज के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समापन समारोह के दौरान विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मेघवाल समाज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट मंच बताते हुए आयोजन की सराहना की तथा खेलों को सामाजिक एकता और युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।

इस अवसर पर आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों ने विधायक सहित सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Previous Post

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

98 वर्ष की उम्र में मांड गायिका गवरी देवी का निधन: बहू-पोतियों को सौंप गईं गायन विरासत

Next Post
98 वर्ष की उम्र में मांड गायिका गवरी देवी का निधन: बहू-पोतियों को सौंप गईं गायन विरासत

98 वर्ष की उम्र में मांड गायिका गवरी देवी का निधन: बहू-पोतियों को सौंप गईं गायन विरासत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page