• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 की मौत: बैलेंस बिगड़ा तो वाहन में घुसी, अस्पताल में दम तोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
जालोर-सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 की मौत: बैलेंस बिगड़ा तो वाहन में घुसी, अस्पताल में दम तोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर से बागरा जाने वाले मार्ग पर आशापूर्णा लॉ कॉलेज के पास एक बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कोतवाली थानाधिकारी देवेन्द्र कछवाह ने बताया कि जालोर के बागरा जाने वाले सड़क पर रात करीब 9 बजे बागरा से जालोर की आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें आहोर थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव निवासी मनीष (21) पुत्र रूपाराम मेघवाल और उमेदपुर निवासी ललित (25) पुत्र कुयाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों युवकों की मौत

घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने निजी वाहनों से घायलों जालोर के राजकीय अस्पताल ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रकाश बिश्नोई ने दोनों युवकों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त और बाइक को जब्त किया। वही पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

उम्मेदपुर निवासी ललित मुंबई में कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता हैं। तीन दिन पहले ही जालोर आया था। उसके बाद वह घूमने के लिए अपने दोस्त मनीष के साथ गया था। इस दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई।

Previous Post

जालोर-युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कीः रात को घर से निकला था, सुबह हादसे की सूचना मिली

Next Post

अवैध हथियारों का गढ तखतगढ, पुलिस ने दो महिना बाद चौथे मुख्य सरगना रविंद्र सिंह उर्फ रेवंत सिंह को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page