PALI SIROHI ONLINE
जालोर-कोतवाली थाना क्षेत्र के सरदारगढ़ रेलवे अंडरब्रिज के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से हेड कॉन्स्टेबल पोपटराम मय पुलिस जाब्ता और बिशनगढ़ पुलिस थाने से हेड कॉन्स्टेबल नारायण लाल मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए निजी एम्बुलेंस के माध्यम से जालोर जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी भिजवाया। 12 बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान जालोर के सरदारगढ़ निवासी दुदाराम पुत्र गणेशाराम मीणा के रूप में हुई।
ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
हैडकॉस्टेबल पोपटलाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार पिछले लम्बे समय से दुदाराम मानसिक बीमार था और रात 10 बजे से घर निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला था। सुबह ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर दी।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

