PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीलाः मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। काम की अधिकता रहेगी, जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह होगी। साझेदारी में मतभेद के आसार हैं।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी नए विचारों को लागू करना आसान रहेगा। विरोधियों से काम में रुकावट संभव है। रिश्ते प्रगाढ़ रखने के लिए आपसी संवाद बनाए रखें। युवाओं को करियर में मजबूत शुरुआत मिलेगी।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा: तनाव कम होने से राहत मिलेगी। अपनी गलती स्वीकार कर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। सहकर्मियों को अपनी बात समझाना मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप समाधान निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। नए अवसर भी मिलेंगे, लेकिन निवेश से पहले जांच-परख जरूर करें।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे काम में गति आएगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। वाणी में संयम बरतें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : दिन : दिन मिश्रित रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। कारोबारी मुलाकातें सकारात्मक रहेंगी। परिवार के समर्थन से सफलता की उम्मीद है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: आंतरिक रूप से तनाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ कार्यक्षेत्र में भी बड़ा जिम्मा मिल सकता है। संयम से काम लें, राह आसान होगी। सही समय पर निर्णय लेने से न चूकें।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी: सामाजिक छवि मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। नेतृत्व गुण के कारण कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। साख बढ़ेगी।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : नए निवेश या शुरुआत पर विचार करना बेहतर होगा। पुराने समझौतों को लागू करने में मुश्किल आ सकती है। योजनाएं सफल होंगी। अतिरिक्त खचों से परेशानी संभव है। विवाद से बचें।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजीः भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। मन शांत एवं आनंदित रहेगा। काम और परिवार में तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे। अनावश्यक दबाव से मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : मन बदल सकता है, इसलिए पुराने मामलों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों से सभी प्रभावित होंगे। सोच-समझकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। लाभ संभव है।
मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : आज का दिन ऊर्जा व उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मामलों में सहमति बनाने का प्रयास करें, जबरदस्ती नुकसानदेह होगी। भागदौड़ बढ़ सकती है।


