PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के कुमटिया गांव में जवाई नदी किनारे सेबरा हनुमानजी के पास मार्बल से निर्मित कबुतर चौतरा का हुआ उद्घाटन
समारोह में पाली जिले के पूर्व जिला परिषद सदस्य भामाशाह हस्ती मल जैन पुत्र दलीचन्द ने इस पुण्य कार्य को पूरा करवा कर मूक जीव जंतु के लिए बड़ा तोहफा दिया।
कबुतर चौतरा दो मंजिला इमारत जिसके आस पास पशुओं के पानी हेतु अवारा भी बनवाया।इसी के साथ आस पेड़ पौधे लगाने तथा तारबंदी बनवाने का भी बीड़ा उठाया।
इस कार्यक्रम में कुमटिया एवं आस पास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं। उद्घाटन समारोह में बाली तहसील के उपप्रधान महावीर सिंह चौहान बेड़ा, कुमटिया पूर्व सरपंच उगम सिंह चौहान कुमटिया, सेवा निवृत्त नर्सिंग आफिसर नरेश जोशी बेड़ा, अनेक जैन बंधुओं तथा शंकुतला बेन जैन अनेक समाजसेवी लोग मौजूद थे।



