PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में सरहद उथमण हाईवे पर मोटर टाटा वर्कशॉप का रात्रि में ताला तोडकर अन्दर से रूपये चोरी करने की वारदात की गम्भीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन कर अज्ञात मुलजिमान को तकनिकी व मूखबीर की सूचना के आधार पर नामजद कर एक अभियुक्त अभिषेक खा उर्फ आसिम खा निवासी फुल पत्रो की ढाणी पदमपुरा जिला जैसलमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किये गये रूपये बरामद किये गये। पुर्व में दिनांक 16.04.2026 को शरिक अन्य अभियुक्त पवनसिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रकरण विवरणः प्रार्थी महेन्द्र डुडी मेनेजर सीटीसी टाटा मोटर सर्विस स्टेशन उथमण ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोरों द्वारा सीटीसी टाटा मोटर सर्विस स्टेशन उथमण का ताला तोडकर अन्दर से कुल 3,22,000 रूपये चोरी किये वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान व तलाश शुरू की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः अभिषेक खा उर्फ आसिम खा पुत्र आसीन खा जाति मुसलमान उम्र 22 वर्ष निवासी फुल पत्रो की ढाणी पदमपुरा थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर।
पुलिस टीमः-
1- कैलाशदान निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम।
2- राजेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना पालडी एम।
3- दौलतसिंह कानि न 98 पुलिस थाना पालडी एम। (विशेष भूमिका)
4-तुलछाराम कानि 1068 पुलिस थाना पालडी एम।
5- राजरतन कानि न 896 पुलिस थाना पालडी एम।


