• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बामनेरा स्कूल में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0
बामनेरा स्कूल में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर-सुमेरपुर | उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनेरा में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में तीन किशोर विद्यालय परिसर में बने कक्षों एवं सरस्वती मंदिर के कपाटों को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। उनका एक साथी घटना का वीडियो बना रहा है। वायरल वीडियो में 14-15 वर्ष की उम्र के दो लड़के विद्यालय के कक्षा-कक्षों के दरवाजों पर लात मारकर तोड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं।

एक दरवाजा भी तोड़ दिया। इसके बाद दोनों विद्यालय परिसर स्थित मां सरस्वती के मंदिर के कपाटों पर लात-घूंसे मारते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षित वर्ग एवं ग्रामीणों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान एवं धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल पर इस तरह की हरकत निंदनीय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर ने सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य से दो दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

फालना-सांप काटने से 14 साल की बालिका की मौत

Next Post
फालना-सांप काटने से 14 साल की बालिका की मौत

फालना-सांप काटने से 14 साल की बालिका की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page