PALI SIROHI ONLINE
मेष:शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : नौकरी की बाधाएं दूर होंगी। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से तरक्की होगी। उच्च शिक्षा में बेहतर सफलता मिलेगी। व्यापारिक विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। किसी साझेदारी के टूटने का मलाल रह सकता है।
कर्क:शुभ शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला सहयोगियों की मदद से बिखरे काम निपटा लेंगे। पुराने मामले सुलझेंगे। कारोबारी मामलों में सावधानी से आगे बढ़ने पर ही सफलता मिलेगी। निजी यात्रा के योग हैं। भय से छुटकारा मिलेगा।
तुला:शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद नए कारोबारी सौदे हाथ आ सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में मित्रों का सहयोग संबल देगा। दौड़-धूप से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। मांगलिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर:शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी कार्यक्षेत्र में उचित आश्वासन मिलने और अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं में निवेश की संभावना बनेगी। अपनी तीखी बातों से सहयोगियों को नाराज करने से बचें।
वृष:शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला:अनजान लोगों के साथ लेन-देन करने से बचें। बड़ी मुश्किलों और कार्यस्थल के गतिरोध से जल्द छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।
मिथुन:शुभ अंक 8, शुभ रंग कालाः भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। किसी भी विवाद में समझौता करना ही लाभदायक रहेगा। नए सौदों में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबारी घाटे की भरपाई होने से राहत मिलेगी। धैर्य रखें।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग भूराः नए सौदे और नए संपर्क आपके कारोबारी विकास में सहायक सिद्ध होंगे। वैचारिक गतिरोध भी दूर होने की उम्मीद है। भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ मांगलिक कार्यों पर बड़ा खर्च संभव है।
कन्या:शुभ अंक १, शुभ रंग नारंगी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। अधिक बेहतर करने के प्रयास में काम बिगड़ने की आशंका है। झूठे लोगों से सावधान रहें, मुश्किल में डाल सकते हैं।
वृश्चिक:शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : नए संपर्क भाग्योदय में सहायक होंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। आवागमन में सावधानी बरतें। जिनसे सहयोग की उम्मीद थी, वे ही विरोध कर सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु:शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। राह की मुश्किलें हैरान करेंगी। प्रभावशाली लोगों का साथ तरक्की में सहायक होगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है।
कुंभ:शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : आय में वृद्धि होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रशासनिक कार्यों में सावधानी बरतने से राहत मिलेगी। व्यर्थ की बातों से रिश्तों में टकराव बढ़ सकता है। खर्चीले स्वभाव के कारण परेशानी संभव है।
मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : बनते कामों में बाधा आने से मन परेशान हो सकता है। तयशुदा कामों को पहले निपटाएं। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नता लेकर आएंगे। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। विनम्र रहें।


