• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-पति-पत्नी में विवाद, पीहर पक्ष ने घर जलायाः 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र स्थित गिरवर के भीलवास गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के घर पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी, जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। घायल महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर महिला का पीहर पक्ष मौके पर पहुंचा, जिसके बादतनाव और बढ़ गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही गिरवर चौकी प्रभारी भगवत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुराम, सोमी उर्फ सोनी, जमना, सविता, शारदा, आबू, गीता, मोहिनी देवी, गवरी, पिंका, मेवा और इन्द्रा शामिल हैं। सभी आरोपी मानपुर, आबूरोड शहर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना में घर के अंदर रखा सभी घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घर में तोड़फोड़ कर लगाई आग

आक्रोशित पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। देखते ही देखते घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पति और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भीअप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी

गिरवर चौकी प्रभारी भगवत सिंह ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post

किवरली में कार ने बाइक को टक्कर मारीः युवक की मौत, दंपती गंभीर घायल; रेफर किया

Next Post

लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थी को 02 प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण

Next Post
लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थी को 02 प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण

लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थी को 02 प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page