• March 19, 2026

मेवी कला में श्री मंकालेश्वर महादेव का दो दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां पूर्ण

PALI SIROHI ONLINE

मेवी कला में श्री मंकालेश्वर महादेव का दो दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां पूर्ण
रिपोर्टर: शाहरुख मेवी

मेवी कला। गांव मेवी कला में श्री मंकालेश्वर महादेव के वार्षिक मेले को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस भव्य धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मेला कार्यक्रम के अनुसार, आयोजन की शुरुआत 1 अप्रैल को भजन संध्या के साथ होगी। इस दौरान श्री नरेश राव एंड पार्टी द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहेंगे।

वहीं 2 अप्रैल को मुख्य मेला एवं महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दिन गांव में भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों की टोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले तथा ग्रामीण संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक देखने को मिलेगी, जो इस आयोजन को और भी खास बनाएगी।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री मंकालेश्वर महादेव युवा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मेवी कला, एवं मेवी खुर्द के समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ इस मेले को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।

About The Author

You cannot copy content of this page