PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के भंदर ग्राम में स्कूली छात्र भीषण गर्मी के मौसम में मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। बाली–पिंडवाड़ा मेगा हाईवे स्थित भंदर बस स्टैंड पर छात्र प्रतिदिन बसों तथा अन्य वाहनों को रोककर यात्रियों और वाहन चालकों को नि:शुल्क शीतल पेय वितरित कर रहे हैं।
छात्रों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के शीतल पदार्थ, जैसे नींबू पानी, छाछ और शरबत आदि का वितरण किया जाता है। तेज गर्मी और लू के बीच यह पहल राहगीरों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। छात्रों की इस सेवा भावना की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
इस पुण्य कार्य में ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं तथा बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सेवा और परोपकार की भावना से प्रेरित यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य में सर्वजनी सेवा समिति भंदर के पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण:
* राहुल रावल
* निलेश रावल
* किशोर रावल
* चिराग दवे
* तरुण रावल
* मोक्ष रावल
* काव्या रावल
* हार्दिक रावल
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों द्वारा की जा रही यह सेवा न केवल समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है, बल्कि मानवता और परोपकार की भावना को भी मजबूत कर रही है।


